CHHATTISGARH: चुनाव से पहले CM भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक , पाटन समेत 4 नगरों के मास्टर प्लान लागू

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने राज्य के पाटन, कवर्धा, धमतरी एवं पिथौरा निवेश क्षेत्रों हेतु मास्टर प्लान 2031 की अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग ने पिछले महीने ही रायपुर एवं कुरूद का मास्टर प्लान भी जारी किया था।

BHUPESH BAGHEL

नए मास्टर प्लान में पाटन मास्टर प्लान 2031 महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र है। पाटन मास्टर प्लान 2031 लगभग 1 लाख की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। नियोजन दृष्टिकोण से सेवा सुविधाओं की क्षमता विकास योजना कार्यकाल के आगे की अवधि के लिए भी प्रस्तावित की गई है। इसके साथ-साथ सुनियोजित विकास एवं यातायात की सुगमता हेतु विभिन्न प्रस्ताव दिए गए हैं।

कवर्धा मास्टर प्लान 2031 एवं पिथौरा मास्टर प्लान 2031 भी 1 लाख की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए है, जबकि धमतरी विकास योजना 2031 ढाई लाख जनसंख्या की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सभी विकास योजनाओं में भू उपयोग एवं नगर विकास के प्रस्ताव के साथ साथ नगरीय अधोसंरचना एवं सेवा सुविधाओं के प्रस्ताव सृजित किए गए हैं। ताकि सुनियोजित विकास को बढ़ावा मिल सके।

यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+