मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई
BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सबके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाएं हमें विभिन्न विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने का सही तरीका बताती हैं। उन्होंने हमें सदा सत्य के मार्ग पर चलने और अन्याय के विरूद्ध खड़े होने का मार्ग दिखाया है। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक है।
यह भी पढ़ें CHHATTISGARH: राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, राज्यपाल हरिचंदन, CM भूपेश बघेल हुए शामिल












Click it and Unblock the Notifications