Achanakmar Tiger Reserve में छोड़ी गई आदमखोर बाघिन, मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया रेडियो कॉलर

ATR Forest Tiger: वन विभाग के अफसरों ने बताया कि अचानकमार टायगर रिजर्व में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के टायगर रिजर्व से 2 मादा एवं 1 नर बाघों को लाने की प्रक्रिया चल रही है।

atr

Chhattisgarh Tiger: सूरजपुर में 2 युवाओं को अपना शिकार बनांने वाली आदमख़ोर बाघिन को अचानकमार टाइगर रिज़र्व में छोड़ दिया गया है। वन विभाग की तरफ से बताया गया कि सूरजपुर वनमण्डल से 28 मार्च 2023 को रेस्क्यू की गई मादा बाघिन को पूर्णतः स्वस्थ्य होने के पश्चात राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की स्थापित मानक प्रचालन प्रक्रिया के तहत अचानकमार टायगर रिजर्व के उपयुक्त रहवास में छोड़ी गयी है।

बिलासपुर संभाग के अचानकमार टायगर रिजर्व में बाघों की जनसंख्या में वृद्धि किये जाने हेतु विशेष प्रयास जारी है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में शनिवार को अचानकमार टायगर रिजर्व में बाघिन को रिलीज किया गया।

यह भी पढ़ें दंतेवाड़ा नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, चारों तरफ चल रही थी गोलियां, जवान बोला - पूरा उड़ गया भैया

इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि अचानकमार टायगर रिजर्व में करीब मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के टायगर रिजर्व से 2 मादा एवं 1 नर बाघों को लाने की प्रक्रिया चल रही है, इस बीच सूरजपुर वनमण्डल से रेस्क्यू की गई मादा बाघिन को अचानकमार टायगर रिजर्व में छोड़ा जाना एक सुखद संयोग है। मानक प्रचालन प्रक्रिया अनुसार 28 अप्रैल को वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम द्वारा बाघिन को रेडियो कॉलर लगाया गया एवं तत्पश्चात मादा बाघिन को उचित रहवास में सफलतापूर्वक छोड़ दी गई है ।

कुदरती माहौल में मुक्त किये जाने के बाद आगामी एक माह तक मादा बाघिन के मूवमेंट का पता लगाने के लिए निगरानी तंत्र स्थापित किया गया है। इस जिसके लिए बाकयदा मैदानी अमले को पन्ना टायगर रिजर्व में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के दो रिसर्च स्कॉलर एवं वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम भी विशेष रूप से तैनात की गई है। प्राकृतिक रहवास में छोड़े जाने के पहले क्षेत्र के ग्रामवासियों से भी चर्चा कर विश्वास में लिया गया है। इस मादा बाघिन के अचानकमार में स्थापित होने से अचानकमार में बाघों की संख्या में वृद्धि होने के लिए विभाग आशान्वित है।

यह भी पढ़ें CG News: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना,कार्ययोजना में छत्तीसगढ़ के 12 जिले शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+