दंतेवाड़ा नक्सली हमले का वीडियो आया सामने, चारों तरफ चल रही थी गोलियां, जवान बोला - पूरा उड़ गया भैया
Dantewada Naxal Video: दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हो गए थे। इस हमले का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Dantewada Naxal Hamla Video: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान और वाहन चालक शहीद हो गए थे। इस हमले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरसल हो रहा है। यह धमाके के ठीक बाद के क्षणों को दिखा रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी रेंगते हुए पोजीशन में आता हुआ दिख रहा है,वहीं इसके बाद वह विस्फोट करने वाले नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग करता है। वीडियो बना रहा शख्स कह रहा है कि " पूरा उड़ गया भैया", वन इंडिया हिंदी इस वीडियो के वास्तविक होने के पुष्टि नहीं करता है।
#WATCH | Viral video surfaces showing moments after Dantewada Naxal attack in Chhattisgarh
(Source: Unverified) pic.twitter.com/6UXfOOhz5c
— ANI (@ANI) April 27, 2023
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हो गए थे। नक्सली हमले में शहीद होने वालों में प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, नव आरक्षक जोगा कवासी, नव आरक्षक हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम जगदीश कवासी और गाड़ी के ड्राइवर धनीराम यादव शामिल हैं। lसभी शहीद जवानों के शव को पुलिस लाइन लाया गया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस लाइन कराली पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।












Click it and Unblock the Notifications