बेटे की अंतिम विदाई पर नहीं आ सका पिता तो वीडियो कॉलिंग कर कहा- लव यू बेटा, मुझे माफ करना

छत्तीसगढ़। देश भर में लॉकडाउन होने के चलते लोग कहीं भी आ-जा नहीं पा रहे हैं। ऐसा ही एक मार्मिक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक पिता अपने एक साल के बेटे की अंतिम विदाई में नहीं आ पाया। पिता ने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने बेटे का आखिरी बार दर्शन किया।

ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा था बेटा

ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा था बेटा

छत्तीसगढ़ के घोटपाल गांव के रहने वाले राजकुमार के इकलौता बेटा एक वर्षीय आदित्य ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहा था। जनवरी में इलाज के बाद आदित्य ठीक हो गया था, लेकिन बीते बुधवार को उसकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।

लॉकडाउन के चलते नहीं आ सका पिता

लॉकडाउन के चलते नहीं आ सका पिता

आदित्य के पिता राजकुमार नेताम एसएसबी में हवलदार हैं। जब बेटे की हालत नाजुक होने की खबर मिली तो वह आने की कोशिश में थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते नहीं आ सके। गुरुवार को आदित्य की मौत की खबर मिली। उन्होंने वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन किए।

वीडियो कॉलिंग कर मांगी माफी

वीडियो कॉलिंग कर मांगी माफी

इकलौते बेटे को देखने के लिए राजकुमार बिलख पड़े। वीडियो कॉलिंग के जरिये बात की और कहा कि लव यू बेटा, मुझे माफ करना। मैं तुमसे मिलने नहीं आ सका। ऐसा मंजर देखकर लोगों की आंख भर आई। राजकुमार ने मीडियो को बताया कि वे अपने बेटे के अंतिम दर्शन पर भी नहीं कर पाएं। लॉकडाउन के चलते बेटे को अंतिम बार देखने नहीं आ सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+