Chhattisgarh: पुरखौती मुक्तांगन में पतंग उत्सव‘ का आयोजन, सीएम विष्णुदेव साय ने पतंग उड़ाकर किया शुभारंभ

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित ''पतंग उत्सव'' में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, गुड़ीपड़वा और लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।

cg news

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना का पर्व है। खरमास के बाद मकर संक्रंति से शुभ कार्याें की शुरूआत हो रही है। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है।

सीएम विष्णुदेव साय ने इसके पहले छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत पतंग उड़ाकर पतंग उत्सव की शुरूआत की। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब समेत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक समागम के रूप में विभिन्न समाजों की सहभागिता से पतंग उत्सव का आयोजन किया गया।

सीएम साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे पेम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर से प्राण प्रतिष्ठा तक सभी धर्म स्थलों में सफाई का कार्य करने का आह्वान किया है। इसी क्रम में हम लोगों ने आज श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई का कार्य कर अभियान की शुरूआत की। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज मकर संक्रांति भगवान सूर्य के दक्षिणायण से उत्तरायण होने का शुभ दिन है। यह खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों छत्तीसगढ़ में विकास की नई शुरूआत हो रही है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने थामी झाड़ू, श्रीराम मंदिर परिसर में की साफ-सफाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+