छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने थामी झाड़ू, श्रीराम मंदिर परिसर में की साफ-सफाई

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई की।

cg news

सीएम साय ने मंदिर पहुंचकर सबसे पहले प्रभु श्रीराम के दर्शन किये और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद सीएम विष्णुदेव साय ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में सफाई की। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश भर के मंदिरों, तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

सीएम विष्णुदेव साय ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के बाद चर्चा करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आव्हान पर श्री राम मंदिर परिसर में हम लोगों ने साफ-सफाई की है। मैं प्रदेश के नागरिकों से अपील करता हूं कि वह भी मंदिरों एवं तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान चलाएं।

उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी, वह दिन पूरी दुनिया के लिए महापर्व होगा। प्रभु श्री राम छत्तीसगढ़ केे जनजन में बसे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ वही कोसल है जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान श्रीराम को जन्म दिया। श्री राम ने दंडकारण्य को अपनी चरण रज से पवित्र किया। मां शबरी के बेरो की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है। हमारे प्रदेश से रामलला के भोग के लिए सुगंधित चावल, फल सब्जियां इत्यादि भेजे गए हैं। राम भक्तों की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों की टीम भी अयोध्या गई हुई है।सीएम ने छत्तीसगढ़ वासियों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी लोग अपने घरों को फूलों से सजाएं और दीप प्रज्जवलित करें।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के पहले CM अजीत जोगी की पार्टी का होगा BJP में विलय? नई पारी शुरू करेंगे अमित जोगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+