छत्तीसगढ़ः 36 दिन पहले ही हो गई थी डोनेश की हत्या, 30 लाख के लिए किया था अपहरण

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिछले 36 दिनों से लापता नाबालिग डोनेश राणा का शव बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लोहरा थाना क्षेत्र के बिरोड़ा गांव का है। बता दें कि साल 2019 में 26 दिसंबर को मृतक बच्चे के पिता कुशल राम राणा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा लड़का डोनेश कुमार गायब है जो कि घर नजदीक ही खेलने निकला था।

chhattisgarh kawardha dead body found of missing child

अपहरण की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक कबीरधान ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पृथक से थाना एवं तकनीकी टीम गठित कर बच्चे की तलाश में लगाया गया। अपह्रत बच्चे की पता तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने 10 हजार रुपये की इनाम देने की घोषणा की।

इसी दौरान संदिग्ध यशवंत पाली को निगरानी में लेकर जांच-पड़ताल किया गया तो उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने दो साथी हेमंत पाली और कोमल पाली के साथ मिलकर दो माह पहले योजना बनाई की कुशल राणा के छोटे बेटे का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती मांगेगे क्योंकि उसके पास पैसा बहुत है। इसके बाद से ही वो मृतक हिमांशु यानी की डोनेश राणा पर नजर रखने लगे। 26 दिसंबर की शाम को हिमांशु अपने घर के बाहर खेल रहा था, जिसे आरोपित हेमंत पाल बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ गांव के स्कूल के अंदर ले गए, जहां से पहले दोनों मौजूद थे।

आरोपितों ने जब बच्चे के मुंह पर टेप लगाने की कोशिश की तो वह चिल्लाने लगा। इसलिए पकड़े जाने के डर से बच्चे का गला गमछे से दबाकर पत्थर से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के शव को ठिकाने लगाने के लिए जूट के बोरे में भरकर अपने घर से कंबल व मोटरसाइकिल लाकर तीनों अंदर के रास्तों से होकर ग्राम टाटावाही के बाहर ग्राम घनौरा रोड किनारे घुरूवा में दबा दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+