Janjgir Champa Chunav Result: पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया हारे, बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने जीता चुनाव
Janjgir Champa Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में एक सीट जांजगीर चांपा है। इस लोकसभा सीट पर भी परिणाम जानने की लोगों में रूचि है, क्योंकि जांजगीर चांपा संसदीय सीट से सीधा मुकाबला बीजेपी की कमलेश जांगड़े और कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया के बीच था। खास बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया पूर्ववर्ती छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री रह चुके हैं, लिहाजा कांग्रेस की साख इस सीट से जुड़ी हुई है।
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट पर मतगणना के बीच शुरु से ही हर रुझान में बीजेपी आगे चल रही थी। आखिरकार भाजपा के कमलेश जांगड़े ने शिवकुमार डहरिया को करारी शिकस्त दे दी है। अब कमलेश जांगड़े जांजगीर-चांपा सांसद होंगे।

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर 2004 से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गुहाराम अजगल्ले ने जीत हसिल की थी। उन्हें कुल 572790 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी परसराम भारद्वाज ने 489535 वोट के के साथ दूसरा स्थान पाया था।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी किन सीटों पर आगे












Click it and Unblock the Notifications