Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पड़ रही है तेज गर्मी, स्कूलों के समय में किया गया परिवर्तन
Chhattisgarh School Timing: छत्तीसगढ़ प्रशासन के आदेश मुताबिक यह परिवर्तित समय 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी कहर बरपा रही है। वर्तमान में तेज गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में 20 अप्रैल से परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तित समय 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा।
लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय का समय यथावत रहेगा।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग को उत्कृष्टता पुरस्कार, फसल बीमा के क्रियान्वयन में पाई सफलता












Click it and Unblock the Notifications