OPINION: सीएम साय की अगुवाई में नक्सल मुक्त होगा छत्तीसगढ़, 13 महीनों में 1177 गिरफ्तार, 985 का आत्मसमर्पण
Chhattisgarh Government News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सरकार द्वारा लागू की गई प्रभावी नीतियों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण ने राज्य में स्थायी शांति और सुरक्षा का माहौल बनाया है, जिसकी देशभर में भरपूर प्रशंसा हो रही है।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि डबल इंजन सरकार के तहत पिछले 13 महीनों में 305 नक्सली मारे गए, 1177 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और 985 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। यह आंकड़े सरकार की प्रतिबद्धता और रणनीति की सफलता को दर्शाते हैं और साबित करते हैं कि छत्तीसगढ़ अब नक्सल हिंसा से मुक्त होकर शांति और विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल समस्या केवल सुरक्षा बलों की कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामाजिक और विकासात्मक चुनौती भी है। सरकार ने इसे समग्र दृष्टिकोण से हल करने का प्रयास किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए विशेष पुनर्वास योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें रोजगार, आर्थिक सहायता और समाज की मुख्यधारा में लौटने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। यह नीतियां उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ समाज में शांति और विश्वास का माहौल बना रही हैं।
नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 1177 नक्सलियों की गिरफ्तारी राज्य सरकार की मजबूत सुरक्षा नीति का परिणाम है। सुरक्षा बलों को अत्याधुनिक उपकरण, उन्नत प्रशिक्षण और बेहतर समन्वय से लैस किया गया है ताकि नक्सल गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जिससे राज्य में कानून और व्यवस्था मजबूत हो रही है।
बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार की प्राथमिकता न केवल नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करना है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि वे समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जी सकें। इसके लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें नक्सलियों को रोजगार और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जैसे सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी सुविधाओं का विस्तार। इन कार्यों से स्थानीय जनजातीय समुदायों का विश्वास बढ़ा है और युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया है।
दीर्घकालिक योजनाओं में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को न केवल नक्सल मुक्त बनाना है, बल्कि इसे शांति और विकास का प्रतीक राज्य बनाना है। सरकार की दीर्घकालिक योजनाओं में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना और युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसर बढ़ाना शामिल है। 985 आत्मसमर्पण और 1177 गिरफ्तारियों के आंकड़े यह साबित करते हैं कि छत्तीसगढ़ अब न केवल शांति की ओर बढ़ रहा है, बल्कि विकास के नए आयाम भी स्थापित कर रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के 4 ओवर-ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications