छत्तीसगढ़ भाजपा ने दिया कांग्रेस को जवाब, प्रदीप मिश्रा के बयान पर उठाये थे सवाल
Pandit Pradeep Ji Mishra Sehore Wale: सुप्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा के एक बयान पर कांग्रेस और भाजपा के बीच बहस शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदीप मिश्रा ने युवाओं से प्रेम विवाह ना करने के साथ ही हिंदुओ को 4 बच्चे पैदा करने की नसीहत दी है। इधर इस बयान के हवाले से कांग्रेस पर अल्पसंख्यक वोटो के लिए तुष्टिकरण की राजनीती का आरोप लगाने वाले भाजपा ने विपक्ष पर जमकर तंज कसा है।
रायपुर में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भारत और दुनिया भर के सभी हिंदुओं को 4-4 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर हिंदु 4 बच्चे पैदा करे, उनमें से 2 अपने पास रखे, एक को राष्ट्र सेवा और एक को हिंदुत्व के लिए समर्पित कर दें।

प्रदीप मिश्रा के बयान पर कांग्रेस जताई आपत्ति
प्रदीप मिश्रा के चार बच्चे पैदा करने के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदीप मिश्रा धर्माचार्य हैं और कथावाचक हैं, यदि वो किसी प्रकार का आह्वान कर रहे हैं, तो उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि इस प्रकार का आचरण वो स्वयं प्रस्तुत करें। यदि ऐसा करते हैं तभी कोई उपदेश दूसरों को देने के आप अधिकारी होते हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि चूंकि प्रदीप मिश्रा गृहस्थ जीवन के सन्यासी हैं,बाल बच्चेदार हैं तो सबसे पहले शुरुआत, तो उनको अपने घर से करना चाहिए।
भाजपा ने किया पलटवार
इस बयान के चर्चा में आते ही छत्तीसगढ़ भाजपा के मीडिया इंचार्ज अमित चिमनानी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को टैग करके सवाल पूछा है। चिमनानी ने लिखा कि कांग्रेस पंडित जी को पुनर्विचार की सलाह दे रही है उनसे विनम्र सवाल है उन्होंने यही बात आज तक ऐसे लोगो को क्यों नहीं कही जो 4 से ज्यादा बच्चे करते है और क्या वह अभी यह बात पूरे देशवासियों के लिए कह रहे है या केवल हिंदू समाज के लिए, थोड़ा खुलकर सामने आए।
लव जिहाद पर क्या बोले प्रदीप मिश्रा
एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए पंडित मिश्रा ने कहा कि हिंदू लड़कियों को लव मैरिज नहीं करनी चाहिए। आप स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन समेत अन्य स्थानों पर जाएंगी, वहां 100 लड़के मिलेंगे, लेकिन उनके साथ आप 100 साल जिंदगी नहीं जी सकतीं। पापा जिसे ढूंढकर लाएंगे उस लड़के के साथ आप 100 साल जी सकती हैं। हालाकिं प्रदीप मिश्रा ने कहा कि वह विरोध लव मैरिज का नहीं लव जिहाद का विरोध करते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनावी में जमकर बहाया पसीना, 71 दिनों में की 133 जनसभाएं












Click it and Unblock the Notifications