अब तक 36! CRPF की गोलियों का शिकार हो चुकी हैं 36 नक्सली महिलाएं, जानिए कब-कहां हुई मुठभेड़
Chhattisgarh Encounter News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक 30 से ज्यादा नक्सली मारे गए है। वहीं, भारी मात्रा में स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। लेकिन, पिछले एक साल में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने अलग-अलग मुठभेड़ में 36 नक्सल महिलाओं को मार गिराया हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने एक साल के अंदर बस्तर क्षेत्र में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों में 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें 36 नक्सल महिलाएं भी शामिल है। ऐसा बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 20 मार्च को हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मरे गए थे, इनमें एक महिला नक्सल भी शामिल थी।

बीजापुर के कोरचोली में जवानों और नक्सलियों के बीच 3 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थीं। इस मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए थे। इनमें एक महिला नक्सल भी शामिल थी। वहीं, कांकेर में 16 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इनमें भी 15 महिला नक्सल शामिल थी। नारायणपुर में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर पर भी नक्सलियों के साथ 30 अप्रैल को मुठभेड़ हुई थी।
इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के साथ 3 महिला नक्सल मारी गई थी। वहीं, अबूझमाड़ में 14-15 जून को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए थे, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल थी। 19 जुलाई को भी दंतेवाड़ा में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक महिला नक्सल मारी गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबूझमाड़ इलाके में 29 अगस्त को मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 वर्दीधारी महिला नक्सली मारी गई थी। वहीं, 31 अगस्त को भी नारायणपुर मुठभेड़ हुई थी, जिसमें तीन महिला नक्सली मारी गई थी। दंतेवाड़ा में 3 सितंबर को हुई मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 6 महिला नक्सल भी शामिल थीं।
वहीं, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 5 सितंबर को मुठभड़े हुई थी, जिसमें 6 माओवादियों को जवानों ने ढेर किया था। इनमें भी 2 महिला नक्सल शामिल थी।












Click it and Unblock the Notifications