CG NEWS: एक्शन मोड में निर्वाचन आयोग, सीमाओं पर बढ़ी पुलिस की मुस्तैदी, दुर्ग में पकड़ी गई 66 हजार की शराब
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला निर्वाचन आयोग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब परिवहन,जमाखोरी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफियाओं की नीदें उड़ गई हैं। हालांकि यह शराब को लेकर आबकारी विभाग पूर्व से सक्रिय था,लेकिन आदर्श आचार संहिता के लगते ही कार्रवाई तेज हो चुकी है।

इधर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश से अवैध रूप से तस्करी करने वालो के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने शराब लाकर शहर में खपाने के मामले में कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण में अयप्पा नगर में इंदिरा नगर सुपेला निवासी तस्कर को मध्यप्रदेश में बिकने वाली 11 पेटी गोवा ब्रांड अंग्रेजी शराब के साथ धरदबोचा है। पुलिस ने शराब के परिवहन में उपयोग वाहन सफारी स्टॉर्म को भी जब्त कर लिया है। पुलिस को लंबे समय से सुपेला के सुरेन्द्र कुमार यादव के बारे में अवैध रूप शराब से खपाने की जानकारी मिली थी, लिहाजा पुलिस ने मुखबिरों को सचेत कर दिया था।
स्मृति नगर चौकी के प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से शराब लेकर जुनवानी होते हुए सुपेला की ओर सुरेन्द्र कुमार यादव लक्जरी वाहन में गुजरने वाला है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने सफारी स्टॉर्म वाहन क्रमांक सीजी 04 के डब्ल्यू 9973 को रोकने का प्रयास किया था,तो वाहन चालक ने पुलिस के इशारे की अनदेखी करके वाहन को डिवाइडर में चढ़ा दिया। पुलिस को वहां की तलाशी लेने पर 11 पेटी गोवा ब्रांड अंग्रेजी शराब मिली,जिसकी शराब की कीमत 66 हजार रुपए आंकी गई है,जबकि जब्त वाहन की कीमत 4 लाख रुपए के आस पास है।












Click it and Unblock the Notifications