CG News: भाजपा के लिए माहौल बनाएंगे मोदी और योगी, अमित शाह ने बनाई ये योजना, जानिए BJP का 'प्लान छत्तीसगढ़'

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने मेगा प्रचार का प्लान तैयार किया है‌। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को पार्टी भुनाने की योजना में है। इसके तहत लगभग हर सप्ताह पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है‌।

स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई नाम शामिल हैं।

Chhattisgarh

चुनाव अधिसूचना घोषणा होने बाद राजनांदगांव से गृहमंत्री अमित शाह आगाज कर चुके हैं। इसके बाद 19 अक्टूबर को फिर से उनका जगदलपुर में कार्यक्रम है। इसी दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद नारायणपुर आएंगे। दोनों केंद्रीय नेता पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होंगे और उन्हें जिताने के लिए जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

भाजपा नेताओं का कार्यक्रम तय

भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों के चुनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की तीन बड़ी सभाओं के कार्यक्रम की तैयारी है। प्रधानमंत्री मोदी और बस्तर, रायपुर और रायगढ़ में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सरगुजा और राजनांदगांव क्षेत्र में पीएम मोदी की सभा हो सकती है।

1- कवर्धा में 18 अक्टूबर को विजय शर्मा की नामांकन रैली में असम के सीएम हेमंत विश्व शर्मा शामिल हो सकते हैं।

2- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की कोंडागांव में 19 अक्टूबर को जनसभा।

3- पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की नारायणपुर में 20 अक्टूबर को जनसभा।

4- रेणुका सिंह की दंतेवाड़ा में 20 अक्टूबर को जनसभा होगी (पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद आने वाले थे, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल हो गया)।

5- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की 23 और 24 अक्टूबर को सरगुजा संभाग में सभाएं।

6- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की
25 और 26 अक्टूबर को जनसभा।

7- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 28 अक्टूबर को आ सकती हैं।

8- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की 4 और 5 नवंबर को बस्तर और राजनांदगांव में जनसभाएं।

9- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 6 सभाएं छत्तीसगढ़ में करने की तैयारी है।

10- सांसद रवि किशन और मनोज तिवारी की रायपुर, भिलाई, सरगुजा में सभा की तैयारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+