धमतरीः परीक्षा देने के बाद बेटी ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, सबकी आंखें हुईं नम
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार को लोगों ने ऐसा दृश्य देखा, जिससे हर किसी का दिल थम गया और आंखें नम हो गईं। एक बेटी ने न सिर्फ केवल पिता के सपनों को साकार करने के लिए उड़ान भरा बल्कि एक संतान का फर्ज भी निभाया। सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद भी बेटी ने उनकी इच्छा के मुताबिक दसवीं बोर्ड की परीक्षा दिया और परीक्षा से लौटने के बाद पिता की अर्थी को कंधा भी दिया।

धमतरी के आमदी नगर पंचायत कार्यालय के सामने बीते 2 मार्च तो दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में कुमार साहू की गंभीर हालत में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले पिता की इच्छा थी कि उसकी बेटी किरण अपनी बोर्ड परीक्षा न छोड़े। इस हादसे में किरण के भाई रोहित साहू को भी गंभीर चोट आई, जिसका इलाज जारी है।
पिता की मौत और भाई के गंभीर हालत की जानकारी मिलने के बाद भी किरण साहू मंगलवार की सुबह 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुई। हिंदी विषय की परीक्षा के बाद वो पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई। बता दें कि मृतक कुमार साहू की तीन बेटियां हैं, बड़ी बेटी किरण अभी 10वीं की पढ़ाई कर रही है। दामिनी साहू कक्षा 7वीं और छोटी अमिता साहू चौथी कक्षा में पढ़ती हैं। तीन बेटियों ने मिलकर पिता को मुखाग्नि दी।












Click it and Unblock the Notifications