दंतेवाड़ाः पिकनिक से लौट रहे 6 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एसयूवी में 13 लड़के-लड़कियां थे सवार
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बीते मंगलावर की शाम को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोस्तों का एक ग्रुप नए साल के खास मौके पर पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में 13 युवक-युवतियां सवार थे
वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण यह बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार 13 युवक-युवतियों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने गया हुआ था। जहां से वापस आते समय एसयूवी ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

पेड़ में फंसे स्कॉर्पियो को निकाला गया
प्रत्यक्षदर्शी भी हैरान रह गए। हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों ने पहले एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। फिर क्रेन की मदद से गाड़ी को निकाला गया और बेहद कड़ी मशक्कत के बाद शवों को अंदर से निकाला गया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक जगदलपुर के रहने वाले थे।

हादसा बेहद भयावह था
मृतकों की शिनाख्त वाहन चालक गजेंद्र सिंह, बंटी यादव, कुणाल ठाकुर, पायल ठाकुर और घायलों में संतोष यादव, भविष्य, दिव्या ठाकुर, रवि, क़तिका यादव, खगेश्वर यादव और वीरसिंह नाग के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वापसी के दौरान तेज रफ्तार वाहन पहले पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसे में वाहन बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां से गुजर रहे लोग और बारसूर पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।

बुधवार को यात्रियों से भरी बस पलटी
बता दें कि बुधवार को भी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यह हादसा बालोद नयापार के पास हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस कटेकल्याण से दंतेवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान बालोद नयापारा के पास पुलिया में बस जैसे ही पहुंची वो अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर पलट गई।












Click it and Unblock the Notifications