छत्तीसगढ़: डरा रहा है कोरोना, बढ़ रहे हैं आंकड़े, बूस्टर डोज़ पर नजर !

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है,जिसको देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

रायपुर, 24 जून। मानसून के साथ ही छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण भी अपने विस्तार में लगा हुआ है। प्रदेश से कोरोना करीब-करीब सिमट जाने की स्थित में पहुंच जाने के बाद फिर लौट आया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है,जिसको देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने चिंता जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं,इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से भी कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

covid

गुरुवार को मिले 100 से अधिक मरीज , 1 की मौत

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की तरफ 23 जून की शाम को जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 114 मरीज मिले हैं,जिसके बाद छत्तीसगढ़ में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 632 हो चुकी है। संक्रमण के सबसे अधिक मामले राजधानी रायपुर में पाए गए हैं, वहीं गुरुवार को बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला मरीज की मृत्यु हो गई है। राज्य में 123 दिन के बाद कोरोना संक्रमित मरीज की मौत होने से स्वास्थ्य महकमे में चिंता बढ़ गई है। रायपुर में एम्स और मेकाहारा , बिलासपुर में सिम्स ,जिला अस्पताल में भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें 20 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सूत्र बताते हैं कि मानसून के प्रवेश के बाद मौसम परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पतालों में आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को नजर अंदाज़ नहीं किया जायेगा। सभी मामलों को बड़ी गंभीरता से जांचा परखा जायेगा और कोविड टेस्टिंग दिया जायेगा,ताकि समय रहते कोरोना के मामलों की पहचान की जा सके। इसके अलावा राज्य के मुख्य सचिव ने सभी जिलों में बूस्टर डोज़ टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें आजादी के कई साल बाद मिली सड़क , उम्मीद जगाती है छत्तीसगढ़ के कुमगांव की कहानी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+