CG Manifesto: खरीदेंगे 3200 क्विंटल धान, कर्जमाफी का वचन; CG में कांग्रेस ने किसानों से क्या-क्या किया वादा
CG Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र आज जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम भरोसे का घोषणा पत्र दिया है।
सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, कुमारी सैलजा ने रायपुर, ताम्रध्वज साहू दुर्ग से एक साथ घोषणा पत्र को जारी किया है। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी के साथ 32 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया।

भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने कई योजनाओं में दांव चला है। इन सबमें खास कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सरकार की वापसी पर जातिगत जनगणना कराने की बात कही। किसान कर्ज माफी से लेकर स्कूल कॉलेज की फ्री एजुकेशन सहित योजनाओं की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस घोषणापत्र - पॉइंटर
भरोसे का घोषणापत्र -
किसानों का कर्ज माफ होंगा पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है।
20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे।
केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी।
6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस।
भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे।
2640 अभी धान मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।
बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ।
500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा।
17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे।
63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे।
बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत।
एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त।
छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।
सभी सरकारी स्कूल अपग्रेड होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तन होंगे।
महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।
छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी।
युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे।
छत्तीसगढ़ में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।












Click it and Unblock the Notifications