छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का दावा, 2023 में प्रचंड बहुमत से फिर बनेगी कांग्रेस सरकार
Mohan Markam CG: कोंडागांव विधायक और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये गौरवशाली जनहित के कार्य है। हमारी सरकार ने अपने घोषणा पत्र के 90 % वायदों को पूरा किया है।

Chhattisgarh Congress: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आगामी चुनाव में कांग्रेस सरकार के कार्य और जनकल्याणकारी योजनायें कांग्रेस सरकार का ब्रह्मास्त्र साबित होगी। भाजपा के पास कांग्रेस का मुकाबला करने के लिये कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हवाहवाई और काल्पनिक मुद्दों पर प्रदेश में राजनीति करना चाह रही जिसकी वजह वह जनता से और दूर होते जा रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से रसरकार बनाने के बाद जनता का भरोसा कांग्रेस के प्रति बढ़ते गया, 5 उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को ख़ारिज दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में हताशा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिये अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के कार्य है। हमारी सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र के 90 प्रतिशत वायदों को पूरा किया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दविहीन है। इसके विपरीत कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 4 सालों के काम की लंबी सूची है। जनता, कांग्रेस सरकार बनाम बीजेपी के 15 साल की तुलना कर रही है।
मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा ने 2003 में आदिवासियों को 10 लीटर दूध वाली गाय देने का वायदा किया था, हर आदिवासी परिवार से एक को शासकीय नौकरी का वादा किया था, पूरा नहीं किया। भूपेश सरकार ने आदिवासियों से किये वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में आदिवासी वर्ग के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के एवं कानूनी अधिकार के लिये अनेको कार्य किये हैं ।
यह भी पढ़ें CG News: बुलडोजर सियासत पर CM भूपेश का सवाल, BJP तय करे कि उनके नेता मोदी हैं या योगी आदित्यनाथ












Click it and Unblock the Notifications