उदयपुर चिंतन शिविर के फैसले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लागू, CM भूपेश बघेल ने लिए यह अहम फैसले
रायपुर, जून 03। उदयपुर में आयोजित हुए कांग्रेस पार्टी के दो दिवसीय चिंतन शिविर में जो खाका संगठन में बदलाव के लिए तैयार किया गया था उसका इंप्लिमेंट अब कांग्रेत शासित राज्यों में देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी चिंतन शिविर में लिए गए फैसलों को अंतिम रूप देने की सभी तैयारियां कर ली हैं। यह काम राजधानी रायपुर में हुए दो दिवसीय शिविर कार्यशाला में हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यशाला में तय हुआ कि प्रदेश कांग्रेस भी अब बीजेपी की तरह मंडल मॉडल को अपनाएगी। यानि कि पार्टी की कोशिश रहेगी कि मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाए।

2024 के लिए रहें तैयार- भूपेश बघेल
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शिविर कार्यशाला में यह तय हुआ है कि मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का काम किया जाएगा। हर महीने एक निश्चित तारीख पर इस कार्य की समीक्षा होगी। शिविर कार्यशाला में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगठन को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव महत्वपूर्ण है और इसके लिए कार्यकर्ता अपने आत्मविश्वास को बढ़ाकर रखें।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शिविर कार्यशाला में तय हुआ है कि सभी जोन को मंडल में तब्दील किया जाएगा। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 1380 जोन हैं, जिन्हें मंडल में बदला जाएगा। मंडल में बदलने से इसमें समान रूप से 30-30 बूथ आ जाएंगे। इसके बाद संगठन का स्वरूप बूथ कमेटी, मंडल कमेटी, ब्लॉक कमेटी, जिला कमेटी और प्रदेश कमेटी का हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, इन मंडलों पर हर महीने की 7 तारीख को मंडल यूनिट की अहम मीटिंग होगी। वहीं एक सप्ताह बाद 14 तारीख को ब्लॉक कमेटी की बैठक और 21 तारीख को जिला कमेटी की बैठक होगी। सबसे आखिर में 30 तारीख को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के द्वारा लिए गए अन्य महत्वपूर्ण फैसले
- संगठन में कोई भी पद खाली नहीं रहेगा और अगर होता भी है तो उसे 6 महीने के अंदर भरना होगा।
- लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकायों और पंचायतों में 50% टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को देने का प्रस्ताव संगठन पहले ही अनुमोदित कर चुका है।
- इसके अलावा एक परिवार से किसी एक ही व्यक्ति को टिकट देने की बात भी तय हो गई है।
- महिलाओं को स्थान देने की बात है तो 20% महिलाएं अभी प्रदेश की विधानसभा में हैं। यह पूरे देश में सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications