मनोज तिवारी पर कांग्रेस का कटाक्ष, जो "बेबी बियर पीकर" गाना गाते हैं, सनातन की शिक्षा न दें
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जारी भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने भाजपा सांसद मनोज तिवारी बिलासपुर पहुंचे हुए हैं। इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट में उन्होंने मीडिया से चर्चा में भाजपा की जीत का दावा किया,तो कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अपने काम से ही 75 सीट लाएंगे।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, जिसे पूरे नहीं किए. कांग्रेस ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। शुक्ला ने कहा कि जो बेबी बियर पीकर नाचे छमाछम का गाना गाते हैं, उनको सनातन सीखने की जरूरत है। सनातन धर्म की शिक्षा मनोज तिवारी न दें, अच्छा है। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी की पहचान अभद्र गाने के लिए है, राजनीति के रूप में अभी उनमें परिपक्वता नहीं आई है। ज्ञात हो कि मनोज तिवारी का एक प्रसिद्द गीत है,जिसके बोल "बेबी बियर पिके नाचे" हैं।
दरअसल मनोज तिवारी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 से अधिक सीट के लक्ष्य पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस का बचा-खुचा किसी तरह छत्तीसगढ़ में जो इज्जत बची हुई थी। राजस्थान में जो इनका करम है ,उसे आधार पर वह भी चला जाएगा।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मध्यप्रदेश में सांसदों को चुनाव लड़ने पर कहा कि अगर सांसद विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं,तो इसका मतलब यह है कि हम गंभीरता से ले रहे हैं। मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनकी गठबंधन पार्टियां सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करती है,सनातन धर्म को नष्ट करने की भावना रखेंगे, तो मुझे नहीं लगता कि किसी भी राज्य में ये आगे रह पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications