Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG News: एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, बिलासपुर संभाग की 25 सीटों पर कांग्रेस का फोकस

Rahul Gandhi Raipur Visit: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मेफेयर रिजॉर्ट में नेताओं से बातचीत के बाद वे कार से बिलासपुर रवाना हो गए हैं। सीएम भूपेश बघेल और कई नेताओं का काफिला भी उनके साथ जा रहा है।

राहुल बिलासपुर से आवास न्याय योजना शुरू करेंगे। तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस संभाग में सबसे ज्यादा 25 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी का फोकस यहां पर है।

,Rahul Gandhi program, Chhattisgarh

संभाग में कुल 8 जिले हैं और 25 विधानसभा सीटें हैं। 2018 में यहां से कांग्रेस की 14 सीटें आईं थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी की कुल 15 सीटों में 7 बिलासपुर संभाग से थी। बहुजन समाजवादी पार्टी और जोगी कांग्रेस के खाते में कुल 4 सीटें आई थी। जिसमें जोगी कांग्रेस को 2 सीटों और बीएसपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी। ये पहला ऐसा संभाग था जहां 11 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

संभाग की मरवाही, लोरमी और कोटा की सीटों में जोगी कांग्रेस का प्रभाव देखने को मिलता है। बेलतरा बिल्हा और मस्तूरी, सीटों पर बहुजन समाज पार्टी जीत और हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है।

जांजगीर-चांपा जिले की राजनीतिक तासीर एकदम अलग है। जिले की 6 विधानसभा सीटों पर बहुजन समाजवादी पार्टी का अच्छा खास प्रभाव नजर आता है। जैजैपुर और पामगढ़ में बीएसपी प्रभावी भूमिका में नजर आती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+