Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में भरोसा यात्रा निकालेगी कांग्रेस, गांधी जयंती से होगा यात्रा का आगाज़

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी यात्राओं का आगाज़ हो चुका है। राज्य का प्रमुख विपक्षी दल भाजपा पूरे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा के निकाल रहा है,उसके जवाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भी भरोसा यात्रा निकालने का एलान किया है। 2 अक्टूबर ,गांधी जयंती के दिन कांग्रेस की इस भरोसा यात्रा का आगाज़ होगा।

CONGRESS MEETING
रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अगुवाई में कांग्रेस की 6 कमेटियों की मैराथन बैठके आयोजित हुई। बैठक के बाद कुमारी सैलजा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 6 कमेटियों की बैठक हुई है,जो आगे भी जारी रहेंगी। कोर कमेटी की बैठक में सभी सीनियर नेताओं से चर्चा की गई है और फैसला लिया गया है कि आगामी 2 अक्टूबर को हर विधानसभा में भरोसा यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को राहुल गांधी बिलासपुर में आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में आवास योजना के तहत राशि का वितरण होगा, इसके बाद बलौदाबाजार में मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे,उस कार्यक्रम में न्याय योजनाओं , बेरोजगारी भत्ता की राशि दी जाएगी। सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि जल्द ही पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन भी होगा,जिसमे प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब "वन नेशन वन इलेक्शन" की बात नहीं हो रही है, केवल महिला बिल लाया गया है,वह भी कब लागू होगा, इसकी भी जानकारी नहीं है। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि अभी चुनाव है, नई सरकार आएगी,वह जनगणना कराएगी। महंगाई से ध्यान बांटने के लिए महिला आरक्षण बिल लागू किया है। बीजेपी में नाटक नौटंकियां बहुत होती है, पर आज वह जान गए हैं कि यह सब अधिक दिन चलने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें रायपुर को जल्द मिलेगी international Lawn Tennis Academy , सीएम भूपेश करेंगे शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+