रायपुर को जल्द मिलेगी international Lawn Tennis Academy , सीएम भूपेश करेंगे शुभारंभ
RAIPUR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की लॉन टेनिस एकेडमी की स्थापना होने जा रही है। शीघ्र ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निकट बन रही इस एकेडमी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को समर्पित करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय लॉन टेनिस एकेडमी का कार्य अंतिम चरण पर है।

रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने शुक्रवार इस एकेडमी का निरीक्षण करके बचे कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बिजली और मास्क लाइटिंग का कार्य भी शीघ्र पूरा करने को कहा। इस मौके पर रायपुर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी समेत लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि चार एकड़ भूमि पर बन रही लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस टेनिस एकेडमी से छत्तीसगढ़ के खेल जगत को नई पहचान मिलेगी। इस एकेडमी में एक मुख्य सिंथेटिक टेनिस कोर्ट और 5 प्रेक्टिस कोर्ट बनाये गये है। यहां एक हज़ार दर्शक क्षमता भी है,जो उसे इंटरनेशनल मानकों के आधार स्थापित करती है।












Click it and Unblock the Notifications