Chhattisgarh: बाकी है 5 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा, बीजेपी ने कहा- भूपेश पर कांग्रेस का हुआ खत्म
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है,लेकिन छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से कांग्रेस केवल 6 लोकसभा सीटों पर ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जबकि राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर तंज कसते दिशाहीन और अनिर्णय की स्थिति में बताया है।

अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को आज जनता ने दूर कर दिया है। उनकी अगुवाई में अब किसी को भरोसा भी नहीं रह गया है। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस की धोखा देने और भ्रष्टाचार करने की हमेशा से नियत रही है। बीते 5 सालों में छत्तीसगढ़ की जनता ने इसकी दुर्दशा देखी है, इसलिए जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज यह स्थिति है कि कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा है।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा भाजपा को रावण कहे जाने वाले बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साव ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा से उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण इन्होंने ठुकराया, इनसे बड़े राम विरोधी कोई नहीं हो सकते हैं। अब राम के ननिहाल में लोग इन सबको सबक सिखाएंगे। 5 वर्ष से अहंकार में डूबी कांग्रेस का जैसा चरित्र है, वैसा वह बोल रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी चुने जाने के बाद कांग्रेस पार्टी के लोगों के द्वारा किए जाने वाले विरोध को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने यह साबित कर दिया है कि भूपेश है, तो छलावा है। साव ने कहा कि कांग्रेस ने बीते 5 सालों में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा की है, वह किसी से छुपी नहीं है। कांग्रेस ने अपने दोनों हाथों से छत्तीसगढ़ को लूटने का कार्य किया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सल मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 36 लाख इनाम के 4 माओवादी












Click it and Unblock the Notifications