छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस नक्सल मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 36 लाख इनाम के 4 माओवादी
Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पूर्व नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर C 60 कमांडो के साथ सुबह हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली को जवानों में मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुठभेड़ में 36 लाख के इनामी 4 नक्सली कमांडर मारे गिराए हैं ,जिसमे DVC मेम्बर वर्गीश, DVC मंगतू, प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश की मौत हो गई। वहीं घटना स्थल से एक AK47, एक कार्बाइन, दो पिस्टल समेत भारी तादाद में विस्फोटक बरामद किया गया है।

प्रेस को भेजी गई जानकारी में बताया गया कि 18 मार्च को दंतेवाड़ा एवं बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना किरंदुल क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गमपुर के जंगल में सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा और सी आर पी एफ 111, 230, 231 बटालियन की यंग प्लाटून की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। नक्सल गश्त सर्च अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।












Click it and Unblock the Notifications