OPINION: वनांचल क्षेत्रों में भी बढ़ा है भूपेश बघेल सरकार पर भरोसा, हाथी प्रभावित इलाकों में जागी उम्मीद

CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार से ग्रामीण,शहरी जनता ही नहीं,बल्कि जंगलो के निकट रहने वाले दूरस्थ अंचलों में रहने वाली जनता भी खुश है। इस खुशहाली के कई कारण हैं,जिनमे मुख्य तौर पर लघु वनोपज की खरीदी से मिलने वाला लाभ और जंगली हाथियों से बचाव के लिए बेहतर प्रयास शामिल हैं।

CHHATTISGARH FOREST

सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई में वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर 65 लघु वनोपजों की खरीदी की जा रही है,जो वनवासियों, आदिवासियों के हित में अहम् साबित हो रहा है। छत्तीसगढ़ का कोई भी गांव हो,अब वहां के ग्रामीण न्याय योजनाओं के जरिये आर्थिक संपन्नता को महसूस करने लगे हैं।

लघु वनोपजों की संख्या में वृद्धि होने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से जंगल कटने से भी बच रहे हैं और वन्य जीवन भी सुरक्षित है। आज सम्पूर्ण वनांचल क्षेत्रो में जनता का भूपेश बघेल सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है।

जंगलो से लगे गांवों में अक्सर हाथियों के उत्पात की समस्या देखी जाती है। हाथी मानव द्वन्द को रोकने के लिए दशकों से कई प्रयास किये जाते रहे हैं,लेकिन बीते 5 सालों में किये गए प्रयासों ने काफी कुछ बदला है। अब हाथी प्रभावित क्षेत्रो में भी लोग चैन की नींद सो सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का वन विभाग इसके लिए हौसले के साथ तकनीक का भी कर रहा है।

गरियाबंद वनमण्डल क्षेत्र के वन अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ग्रामीणों की मदद से लगातार हाथियों के चहलकदमी पर नजर बनाये रखता है।वन विभाग ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है कि लोगों को आसपास हाथी आने की सूचना मोबाईल कॉल एवं एस.एम.एस. से मिलने लगेगी। वन विभाग ने इसके लिये बकायदा 2 एप तैयार करवाये है।

वही सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने बताया कि प्रदेशभर में इस समय करीब 250 हाथी अलग-अलग जिले में विचरण कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन का वन विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वन मंत्री मोहम्मद अकबर की अगुवाई में निरंतर कार्यरत है।

छत्तीसगढ़ सरकार हाथी प्रभावित इलाकों में सौर उर्जा संचालित हाई मास्क लाईट लगवा रही है,जिससे ग्रामीणों को जान- माल की सुरक्षा में करने में सहूलियत मिल रही हैं। बालोद जिले सरपंच ग्राम पंचायत मुल्लेगुड़ा के सरपंच जितेन्द्र कुमार पटेल का कहना है कि पहले से काफी बदलाव हुआ है। पहले 24 घंटे हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में भय रहता था, किंतु अब रात्रि और सुबह में ग्रामीण भय मुक्त होकर खेतों की तरफ जा सकते हैं।

वहीं ग्रामीण संतोष मांडवी का कहना है कि छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रो में काफी विकास किया है। हमारा गांव जंगल में स्थित है,अब न केवल बिजली, प्रकाश,अपनी मिल रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओ से जीवन आसान हो गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, जहां कांग्रेस नेता जाते हैं, CID पीछे घूमती हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+