छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, जहां कांग्रेस नेता जाते हैं, CID पीछे घूमती हैं

Mallikarjun Kharge: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होने की वाला है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार बड़े आयोजनो के माध्यम से अपने चुनावी अभियान में जुट चुकी है। गुरुवार को बलौदाबाज़ार- भाटापरा जिले आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मलेन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।

MALLIKARJUN KHARGE CG.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सम्बोधन में कहा कि मै छत्तीसगढ़ आया हूं और देख रहा हूं सारे कार्यक्रम अच्छे तरीके से भूपेश बघेल की सरकार चला रही है और उसका लाभ आप सभी को मिल रहा है।

खड़गे ने स्वामीनाथन जी को याद किया। मैं उनके बहुत करीब रहा, उनका जाना बहुत दुःखद है। भारत में हरित क्रांति के जनक थे। उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा देश के किसानों के लिए। खड़गे ने सम्मेलन में दो मिनट का मौन धारण कर डॉ. स्वामीनाथन को श्रद्धांजलि दी।

भाटापारा के कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करने के दौरान खड़गे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी योजनाओं को देखकर भाजपा हैरान है, ऐसी योजना भाजपा ने कभी नहीं देखी होगी, 15 साल में रमन सिंह कभी ऐसा सम्मेलन नहीं करवा सके। खड़गे ने आगे कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा भी रायपुर दौरे पर है , दोनों सोचेंगे कि आज भाटापारा में क्या हो रहा है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहा जाते हैं,किसे मिलते हैं,यह जानने के लिए उनकी सीआईडी पीछे घूमती है। कांग्रेस नेताओं के दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं। हमें डरना नहीं, लड़ना है, डर गए तो समझो मर गए, देखते हैं कितना सताते हैं। खड़गे ने भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि गरीबी के लिए लड़ने वाले इतिहास बनाते हैं और गरीबों को खत्म करने वाले खुद खत्म हो जाते है। उन्होंने कहा कि देश की आधे से अधिक संपत्ति मोदी सरकार के 5 उद्योगपति मित्रों के हाथ में हैं, इससे पता चलता है कि देश में गरीबी-अमीरी की खाई बढ़ रही है।

महिला आरक्षण को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि मोदी जी महिलाओं को आरक्षण आज, 2024 को, 2029 को नहीं , बल्कि 2034 को नहीं देंगे। तब ​तक न, वो रहेंगे और न हम रहेंगे। खड़गे ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लाया गया था,तब भी भाजपा ने विरोध किया था। भाजपा चाहती, तो ये भी लागू कर सकती है, लेकिन उसके पास इच्छाशक्ति नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि भाजपा के लोग संविधान को खत्म करके दूसरा संविधान लाना चाहते हैं। बीजेपी अपने विचारों को दूसरों पर थोपना चाहती है।

यह भी पढ़ें CHHATTISGARH: कृषक सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने किए निर्माण श्रमिक योजना का शुभारंभ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+