Video: CM के हाथ पर जब एक-दो नहीं पूरे पांच बार चला चाबुक, गौरी-गौरा पूजा में भूपेश बघेल ने मुस्कराकर खाए सोटे

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में गौरा-गौरी पूजा मनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने अपने हाथों पर सोटा की मार सही।

विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने परंपरा को निभाते हुए अपने पाटन विधानसभा के कुम्हारी स्थित जजंगिरी गांव में गौरा-गौरी की पूजा में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

CM Bhupesh Baghel ate sonta

पूजा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथ पर बीरेंद्र ठाकुर ने सोंटा लगाया। इस अवसर पर अपने हाथों पर सोटा खाने की मान्यता है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने से सभी तरह के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। सीएम भूपेश बघेल का मानना है कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए वह अपने हांथो पर सोटा यानी चाबुक के दर्ज को सहकर पूजा पूरी करते है।

जानकारी अनुसार सोटा मारने की परंपरा इससे पहले उनके पिता भरोसा सिंह ठाकुर सीएम भूपेश बघेल के हाथ में चाबुक मारने की परंपरा को निभाया करते थे। उनके निधन के बाद उनके पुत्र इस परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में गौरा गौरी पूजा का विधान है। दीपावली की रात गौरव गौरी बनाने के बाद गोवर्धन पूजा के दिन सुबह क्षेत्र में घुमाया जाता है उसके बाद पूजा पाठ के दौरान नृत्य किया जाता तत्पश्चात हाथों में सोटा यानी चाबुक मरवाने की परंपरा है। इस पूरे कार्यक्रम के बाद गोवर्धन पूजा की साम गौरा गौरी का विसर्जन कर दिया जाता है।

जंजगिरी में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोगों की खुशहाली की कामना की इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गौरा गौरी के सामने सब बराबर है यह परंपरा सालों से चली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+