New Year 2024: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने जनता को दी नववर्ष की दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता को नववर्ष 2024 की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि नया वर्ष सभी लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए।

सीएम साय ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। छत्तीसगढ़ में नयी सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आई है। पीएम नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है।
सीएम साय ने कहा कि मुझे खुशी है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसम्बर को जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2 साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण कर दिया गया है। हमने सरकार बनते ही गरीबों के लिए 18 लाख आवास मंजूर करने का निर्णय लिया। हम गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीने 1000 रूपए देने का प्रावधान भी अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं, बहनों के खाते में साल में 12000 रूपए आएगा।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता है। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के ध्येय वाक्य के साथ हम आगे बढ़ चले हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से किया हर वादा हम पूरा करेंगे। नया साल सबके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में फिर गरमाया हसदेव में पेड़ों की कटाई का मुद्दा, बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना












Click it and Unblock the Notifications