CG: अरविंद केजरीवाल पर सीएम विष्णुदेव साय ने कसा तंज, कहा- जस करनी तस भरनी
Chhattisgarh News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति प्रकरण में ईडी ने गिरफ्तार कर लिए गए हैं। केजरीवाल के गिरफ्तार होते ही कई दिग्गज नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

राजनंदगांव में सीएम विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है वैसा उन्हें भरना ही पड़ेगा।
गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय एजेंसी ने कई समन भेजा था। ईडी की गिरफ्तारी से बचने के लिए केजरीवाल ने ल्ली हाईकोर्ट का भी रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। इधर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष एकजुट हो गया है। विपक्ष के कई नेताओं ने निर्आवाचन योग में सरकार के खिलाफ शिकायत की है। इस दौरान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा ये बहुत ही व्यापक और गंभीर मुद्दा है।
#WATCH | Rajnandgaon: On Delhi CM's arrest by the ED, Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "Jas karni Tas Bharni. One has to pay for their deeds..." pic.twitter.com/Y9BdNubo80
— ANI (@ANI) March 22, 2024
राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर सुनवाई पूर्ण हो गई है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ज्ञात हो कि गुरुवार की रात को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन महीने में लिए बड़े फैसले, लोगों ने जताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार c












Click it and Unblock the Notifications