Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ओडिशा पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, कोरापुट और नवरंगपुर में ली जनसभाएं

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ का चुनाव समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब देश भर में भाजपा के स्टार प्रचारक की भूमिका में है। बुधवार को वह उड़ीसा के कोरापुट और नवरंगपुर जिले में चुनाव प्रचार में पहुंचे और सभाओं को संबोधित किया।

ओडिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ओडिशा ही नही पूरे देश में जनता का विश्वास मोदी जी और बीजेपी के प्रति बढ़ा है। मोदी जी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर सहित 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हुए सबके लिए कार्य किया।

cg news

विष्णुदेव साय ने कहा कि चाहे पक्का मकान देने की बात हो, चाहे माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति के लिए गैस सिलेंडर देने की मामला हो, महिला सम्मान से जुड़े शौचालय देने का विषय हो। नरेंद्र मोदी ने सभी वर्ग के लिए कार्य किया है, चाहे जनधन खाते खोलने की बात हो या घर-घर निर्बाध बिजली और स्वच्छ पानी पहुंचाने की बात हो। हर क्षेत्र में मोदी जी ने उत्कृष्ट काम किया है। जिससे निसंदेह रूप से ओडिशा की जनता भी प्रभावित है और लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव में निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

साय ने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया, भारत का डंका बजाया। पीएम मोदी जी ने अपनी दूरदृष्टि से भारत को आर्थिक स्थिति की दृष्टि से 11वें स्थान से 5वें स्थान पर लाया। उन्होंने कहा कि हमें विकसित भारत बनाना है इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। यह चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2029 तक दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बने इसका चुनाव है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रकृति की गोद में बसा ओडिशा राज्य प्राकृतिक संसाधनों, खनिजों से परिपूर्ण है। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इस अमीर राज्य को लूट-लूट कर खोखला करने का काम पहले की कांग्रेस सरकार ने किया और अब वर्तमान की बीजू जनता दल की सरकार ने यहां के विकास में ध्यान नहीं दिया। ओडिशावासी इस बार प्रदेश की प्रगति के लिए, यहां रोजगार के लिए, शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा के संकल्प पत्र पर कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी की 10 वर्ष की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने कर दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अब 70 वर्ष तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख के स्थान पर 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए बहुत कुछ शामिल है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो पूरा भी करती है, बीजद और कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावी अभियान समाप्त, अब ओड़िशा में प्रचार करेंगे भाजपा नेता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+