Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावी अभियान समाप्त, अब ओड़िशा में प्रचार करेंगे भाजपा नेता

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए सभी 11 सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। प्रदेश के सभी बड़े नेता अब अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार करते दिखाई देंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव अब ओडिशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे पर जाएंगे।

किरण सिंहदेव 8 मई से लेकर 11 मई तक वह कोरापुट, रायगड़ा, गुनपुर,जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकों का हिस्सा बनेंगे। ओडिशा में वह चुनावी सभाओं को संबोधित भी करेंगे।

bjp

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की सातों सीटों पर वोटिंग समाप्त हो गई है। छत्तीसगढ़ में संध्याकाल छह बजे तक 66.94 % मतदान दर्ज किया है। यहां तीसरे चरण में मंगलवार 7 मई को सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। लोकसभाओं वार देखा जाए, तो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कुल 67. 07 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बीजापुर में सबसे कम और रायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान जो भी पंक्तियों में लगे थे, उन्होंने रात्रिकाल 7 बजे तक मतदान किया किये। छत्तीसगढ़ की जनता ने कुल 168 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय किया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ बंपर मतदान से उत्साहित भाजपा, किरण सिंह देव कही यह बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+