छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने सुमित्रानंदन पंत को उनकी जयंती पर किया नमन
CG News: हिंदी साहित्य जगत के महान कवि सुमित्रानंदन पंत की आज (सोमवार को) जयंती है। इस अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध रचनाकार, छायावादी युग के महान कवि सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन
ज्ञात हो कि 20 मई 1900 को सुमित्रानंदन पंत का जन्म अल्मोड़ा के कैसोनी ग्राम (अब उत्तराखंड में) में हुआ था। उनके जन्म के पश्चात ही उनकी मां का निधन हो गया था।

उनकी दादी मान के लाड़ प्यार से पाला। अपने लिए नाम का चयन भी पंत ने खुद ही किया था। दरअसल उनका असली नाम गुसाई दत्त था, जिसे उन्होंने बदल कर सुमित्रानंदन पंत रख लिया था।
सुमित्रानंदन पंत को हिंदी साहित्य का 'विलियम वर्ड्सवर्थ' कहा जाता है। उनको ऐसे साहित्यकारों में गिना जाता है, जिनकी प्रकृति चित्रण समकालीन कवियों में सबसे ज्यादा श्रेष्ठ थी।
यह भी पढ़ें CG: पुरी में पैम्फलेट बांटते नजर आये पूर्व मंत्री राजेश मूणत, मोदी के रोड शो से पहले बनाया माहौल












Click it and Unblock the Notifications