Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी की दी शुभकामनाएं
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।
ज्ञात हो कि भारत में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस बार मकर संक्रांति पर्व हिंदू पंचांग के मुताबिक , 15 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो ज्योतिष में इस घटना को मकर संक्रांति कहते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में मीसा बंदियों को फिर मिलेगी सम्मान राशि, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए संकेतc












Click it and Unblock the Notifications