Chhattisgarh: सीएम विष्णु देव साय ने भारत यात्री मेहुल लखानी को दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने भारत यात्री मेहुल लखानी पहुंचे। सीएम साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में लखानी की मुलाकात हुई, इस दौरीन सीएम ने यात्रा के लिए मेहुल को प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेहुल की योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूर्ण कर अब पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं। मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति और भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास हेतु कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में मेहुल की यात्रा के महत्व का जिक्र किया। सीएम ने कहा कि भारत यात्री इस यात्रा के जरिए देश के इतिहास से पूरी दुनियो को जोड़ने निकले हैं,ये वैश्वक समाज के उत्थान की दिशा में किया जा रहा एक अहम प्रयास है।
गौरतलब है कि श्री मेहुल इससे पूर्व साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। वर्तमान में श्री मेहुल पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं। श्री मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं।












Click it and Unblock the Notifications