मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर CM साय आज से शुरू करेंगे चुनावी अभियान, कांग्रेस को बताया डूबती हुई नाव

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) प्रदेश में आज (बुधवार 20 मार्च) से लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। इसके लिए सीएम साय ने दंतेवाड़ा (Dantewada) को चुना है।

दंतेवाड़ा से चुनावी अभियान की जानकारी देते हुए सीएम साय ने बताया कि, 'हर बार दंतेवाड़ा से चुनाव अभियान की शुरूआत करते है...आगाज करते है। आज भी प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ दंतेवाड़ा जा रहे है और वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत करेंगे।'

CM Vishnu Dev Sai

इतना ही नहीं, सीएम साय ने बताया कि मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेने के बाद हम दंतेवाड़ा से अपना अभियान शुरू कर रहे हैं और आज वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक भी है। साथ ही, नारायणपुर में आम सभा भी है। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सीएम साय से पूछा कि कांग्रेस पार्टी अभी तक अपने उम्मीदवार घोषित नहीं करवाई, जबकि आज से नामांकन की शुरुवात हो रही है।

इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम साय ने कहा, 'अब कांग्रेस में बिछराव हो रहा है...वो डूबता हुआ जहाज है और उसकी नाव में छेड़ हो चुका है।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब अपना नया ठिकाना तलाश रहे है और कांग्रेस को छोड़कर जा रहे है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इतनी नाराजगी है कि पूर्व सीएम की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि जब पार्टी सत्ता में थी तो वे कभी सीएम से नहीं मिल सके।

बता दें कि सीएम साय आज दंतेवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहल 1 बजे नारायणपुर पहुंचेंगे और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+