छत्तीसगढ़ सीएम का 'आदिपुरुष' के डायलॉग पर तंज, कहा- ऐसे शब्द तो बजरंग दल उपयोग करता है
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने आदिपुरुष फिल्म में यूज किए हनुमान के डायलॉग पर तंज कसा है।
Adipurush Controversy: ओम राउत की आदिपुरुष फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। एक्टर प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नाग की इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आए हैं। रामकथा पर अधारित ये फिल्म भद्दे संवाद और सीन्स के कारण खूब आलोचना का सामना कर रही है।
वहीं अब इस फिल्म पर राजनीति शुरू हो चुकी है और भगवान राम और रामकथा का अपमान बताते हुए राजनीतिक दल कटाक्ष कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इस फिल्म की आलोचाना करते हुए कहा कि पहले भगवान राम और हनुमान की तस्वीरों को तोड़ा-मरोड़ा गया और अब 'आदिपुरुष' फिल्म के माध्यम से उनके शब्द भी बदले जा रहे हैं। हनुमान भगवान के मुंह से इस फिल्म में आपत्तिजनक भाषा बुलवाई जा रही है..।
ऐसे शब्द तो बजरंग दल इस्तेमाल करता है
इसके साथ ही उन्होंने कहा जो बजरंग बली को शब्द फिल्म में बोलवाए जा रहे हैं जो बजरंग दल द्वारा उपयोग किया जाता है ...। इसके साथ ही उन्होंने कहा यह बहुत ही आपत्तिजनक है और मैं इसकी निंदा करता हूं।
मुंतशिर ने लिखे हैं फिल्म के डायलॉग
बता दें सोशल मीडिया पर आदिपुरुष फिल्म में हनुमान के संवादों ऐसे हैं जो दर्शकों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। आदिपुरुष के संवाद लेखक, मनोज मुंतशिर जिन्हें तीन नेशलन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है उन्होंने फिल्म के लिए लिखे गए इन संवादों का बचाव किया है और कहा है कि बजरंगबली के लिए संवाद लिखने में एक बहुत ही सावधानीपूर्वक विचार प्रक्रिया चली गई है।
घिरने पर दी ये सफाई
मुंतशिर से जब मीडिया ने पूछा कि क्या उनकी ओर से एक त्रुटि हुई है या उन्होंने आदिपुरुष में हनुमान के संवादों को बहुत सरल बना दिया या यदि ऐसा इसलिए किया गया ताकि एक बड़ा दर्शक वर्ग जुड़ सके?
इसका जवाब देते हुए मुंतशिर ने कहा यह गलती नहीं है। उन्होंने कहा 'बजरंगबली के लिए संवाद लिखने में एक बहुत ही सावधानीपूर्वक विचार प्रक्रिया चली गई है। हमने इसे सरल इसलिए बनाया है क्योंकि हमें एक बात समझनी है कि अगर किसी फिल्म में कई किरदार हैं तो वे सभी उस भाषा को नहीं बोल सकते। एक प्रकार का विचलन, एक विभाजन होना चाहिए"।
#WATCH | ..." First the pictures of lord Ram and Hanuman were distorted and now through the movie 'Adipurush', their words are also being changed, they're(characters) being made to speak objectionable language...Bajrang Bali is being made to speak the words that are used by… pic.twitter.com/yeSxt4UoM0
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 17, 2023
ये भी पढ़ें-Adipurush पर हंगामे में वायरल हुए 'मुल्लाजी', दिल जीत रहा है लक्ष्मण-सीता वाला ये Video












Click it and Unblock the Notifications