छत्तीसगढ़: भाजपा के आरोपों पर बोले सीएम भूपेश, भाजपा का नजरिया यूपी और छत्तीसगढ़ के लिए अलग
रायपुर,31 मई। राज्यसभा की दो सीटों पर छत्तीसगढ़ के बाहर से प्रत्याशी चुने जाने के बाद बीजेपी के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने यूपी से सातवें प्रत्याशी के रूप में आंध्रप्रदेश या तेलंगाना के नेता को मौका दिया गया है। उत्तरप्रदेश के सम्बन्ध में भाजपा का अलग नजरिया है और छत्तीसगढ़ के संबंध में अलग है। सीएम भूपेश ने कहा कि राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन को लोकसभा ,राज्यसभा में के सदस्य के तौर पर पर्याप्त अनुभव रहा है। इस अनुभव का लाभ हमे मिलेगा।

Recommended Video
राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन के नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश ने कहा कि हर जगह के अपने अलग-अलग समीकरण होते हैं। उन्होंने कहा कि मै पुराने उदारहण नहीं देना चाहता,लेकिन भाजपा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजा था। हर उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल राज्यों से राज्यसभा उम्मीदवार भेजते रहे हैं। सीएम भूपेश ने स्थानीय नेताओं की उम्मीदों पर कहा कि यह बात सही है कि जनता और स्थानीय नेता इस बात की अपेक्षा कर रहे थे कि छत्तीसगढ़ से भी कोई प्रत्याशी राज्यसभा जाए,लेकिन इस समय नहीं हो पाया है,पर अगली बार मौका दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के स्थानीय दावेदारों की उम्मीदों को झटका
गौरतलब है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए आरक्षित राज्यसभा सीटों में बिहार की रंजीता रंजन और यूपी के राजीव शुक्ला को नामांकित किया है। राजीव उत्तर प्रदेश और रंजीत रंजन का संबंध बिहार से है। इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के स्थानीय दावेदारों की उम्मीदों को बेहद तगड़ा झटका लगा है। 15 साल बाद सत्ता में छत्तीसगढ़ की सत्ता पर आने वाली कांग्रेस के दर्जन भर से अधिक नेताओं को उम्मीद थी , कि राज्यसभा के लिए उनके नाम पर विचार किया जायेगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने एक भी स्थानीय नेताओं मौका नहीं दिया है।
पक्ष विपक्ष ने जबरदस्त टकराव
बहरहाल राज्यसभा के तय नामों को लेकर पक्ष विपक्ष ने जबरदस्त टकराव देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की भाषा, रहन सहन और संस्कृति को संरक्षण देकर स्थानीय लोगों को स्थापित करने की वकालत करने वाली कांग्रेस और भूपेश बघेल सरकार के मिशन 2023 के चुनावी अभियान को धक्का लगा है। इस मौके को भाजपा ने लपक लिया है। भाजपा नेताओं ने प्रदेश के किसी भी कांग्रेसी को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर इसे छत्तीसगढ़ के लोगो के साथ बड़ा छलावा और धोखा बताया है उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या इस पूरे प्रदेश में कांग्रेस का एक भी योग्य उम्मीदवार नहीं है, जिसे राज्यसभा के लिये उम्मीदवार बनाया जा सके?
यह भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की जीत तय, राजीव शुक्ला, रंजीता रंजन ने किया पर्चा दाखिल












Click it and Unblock the Notifications