राज्यसभा चुनाव: छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की जीत तय, राजीव शुक्ला, रंजीता रंजन ने किया पर्चा दाखिल
Rajya Sabha elections: Congress's victory in Chhattisgarh, Rajeev Shukla, Ranjeeta Ranjan filed their papers
रायपुर, 31 मई। मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन था। कांग्रेस के उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपस्थित होकर अपना पर्चा दाखिल किया । गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने इन राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन को छत्तीसगढ़ से अपना प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के पास 90 में से 71 विधायक हैं ,इसलिए बहुमत के आधार पर दोनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इधर भाजपा ने इस चुनाव के लिए अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

रंजीता रंजन और राजीव शुक्ला सोमवार को ही रायपुर पहुंच गए थे। मंगलवार की सुबह उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होकर विधायकों ने परिचय लेने के साथ अपने नामांकन के प्रस्तावक और समर्थकों ने हस्ताक्षर प्राप्त किये । विधायकों के साथ बैठक करने के बाद दोनों प्रत्याशी , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और कांग्रेस विधायको के साथ विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यसभा के दोनों पदों के लिए नामांकन दाखिल किया।
Recommended Video
दोनों प्रत्याशियों को संसद का अनुभव है:सीएम भूपेश बघेल
इस मौके पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्यसभा उच्च सदन है,जहां देश के अंदर और बाहर दोनों तरफ की समस्याओं पर चर्चा होती है। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजे जा रहे दोनों प्रत्याशियों को संसद का अनुभव है, इसलिए वह सदन में अपनी बात अच्छे से रखेंगे। छत्तीसगढ़ के स्थानीय नेताओं को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी दल अपने केंद्रीय नेताओं को दूसरे राज्यों से राज्यसभा में भेजती है। अभी बीजेपी ने भी उत्तर प्रदेश से सातवें प्रत्याशी के तौर पर में आंध्र-तेलंगाना के नेता का नामांकन दाखिल करवाया है । सीएम भूपेश ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह भी मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाती रहीं हैं ।
रंजीता और राजीव बोले, छत्तीसगढ़ के मुद्दे उठाएंगे
नामांकन दाखिल करने के बाद राजीव शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने आप में बेहद महत्त्वपूर्ण राज्य है। यहाँ के लोग बेहद मेहनतकश और विद्वान हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के लिए केंद्र से कैसे आर्थिक मदद दिलवाने के लिए सदन में आवाज़ उठाई जाए ,उसपर ध्यान दिया जायेगा। शुक्ला ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों और खाद का मुद्दा भी वह सदन में उठाएंगे। वही रंजीता रंजन ने कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास जताया है,जिसे सदन में एक जिम्मेदारी के तौर निभाना होगा। मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी कि मै छत्तीसगढ़ और बिहार को मजबूत करने की दिशा में काम करुँगी।












Click it and Unblock the Notifications