नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प, CM भूपेश बघेल ने दूरस्थ अंचलों को दी बड़ी सौगात
CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 26 जिलों में 6080 करोड़ रूपए की लागत के 7300 कार्यों का एक साथ लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों में से 2668 करोड़ रूपए की लागत के 3978 कार्यों का लोकार्पण, 2805 करोड़ रूपए की लागत के 2692 कार्यों का भूमिपूजन और 606 करोड़ रूपए की लागत के 630 कार्यों का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प साकार हो रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा अधोसंरचना विकास और निर्माण के कार्यों के साथ किसानों, मजदूरों, लघु वनोपज संग्राहकों समेत सभी वर्गों की बेहतरी के लिए लगातार काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की अभिनव योजनाओं और नवाचारों की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। आज हुए निर्माणकार्यो में सूरजपुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर जैसे दूरस्थ अंचलों पर अधिक फोकस किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्राथमिकता आम जनता की आय में वृद्धि कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल देंगे रायपुर शहर को बड़ा तोहफा, शुरू होंगे 1004 करोड़ रूपए के विकासकार्य












Click it and Unblock the Notifications