Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायपुर प्रेस क्लब, पत्रकारों को दी होली त्यौहार की बधाई

Chhattisgarh: राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रंग, हर्ष और उल्लास के प्रतीक होली का पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का रंग लेकर आये। हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली का पर्व एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है। पत्रकार जगत का हमें सहयोग मिलता रहा है, मैं इसके लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ। आप सभी को होली पर्व की बहुत-बहुत बधाई।

cg news

शनिवार को आयोजित के कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने कहा कि आप सभी पत्रकार साथियों का हमें समय-समय पर सहयोग मिलता रहा है। आपने अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता से जनहितैषी मुद्दों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया है, जिसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूँ।सीएम साय ने कहा कि पत्रकारों के साथ हुए उत्पीड़न के खिलाफ़ उनको न्याय दिलाने के लिए गृह सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई जाएगी, जिसमें पत्रकारगण भी सम्मिलित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय भी पत्रकारों के साथ होली के रंग में डूबे नज़र आये। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के लिए मतदान का समय तय, जानिए कब होगी वोटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+