छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के लिए मतदान का समय तय, जानिए कब होगी वोटिंग

Chhattisgarh: चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण में 19 अप्रैल 2024 को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय निर्धारित किया गया है।

ELECTION COMMTION 600 jpg

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कोण्डागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा,बीजापुर एवं कोंटा में मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से सांयकाल 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 72 मतदान केन्द्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। लोकसभा चुनाव के चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। प्रथम चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। जबकि मतों की गिनती 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को आयोजित होंगे। चुनाव आयोग की ओर जारी तारीखों के मुताबिक 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में केवल एक सीट यानि बस्‍तर में मतदान होंगे। तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट पर26 अप्रैल को मतदान होंगे। वहीं सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में 7 मई को मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के BJP अध्यक्ष किरणदेव ने कहा, भाजपा जो कहती है, वह करती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+