छत्तीसगढ़: सीएम साय ने आपदा की विषम परिस्थितियों में सदैव तत्पर रहने वाले NDRF के स्थापना दिवस पर दी बधाई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRFHQ) के स्थापना दिवस पर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसके जरिए आपदा में सदैव अपनी जान जोखिम में डालकर NDRFHQ बल की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री साय ने बधाई देते हुए लिखा
आपदा सेवा सदैव' के ध्येय वाक्य का संकल्प लेकर प्राकृतिक आपदा की विषम परिस्थितियों में सदैव तत्पर रहने वाले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRFHQ के स्थापना दिवस पर बल के सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।
सीएम ने आगे लिखा आपकी निःस्वार्थ, उच्चस्तरीय दक्षता, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत अकल्पनीय है। जब जरूरत पड़ी है एनडीआरएफ ने समर्पित भाव से योगदान दिया है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीआरएफ के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए जानी जाने वाली इस एनडीआरएफ बल की जमकर तारीफ की।
पीएम मोदी ने एनडीआरएफ की तारीफ करते हुए कहा सबसे चुनौतीपूर्ण आपात स्थितियों में उनकी अद्वितीय बहादुरी और अथक प्रयास वीरता की सच्ची भावना को प्रदर्शित करते हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा
एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर मैं बल के सभी बहादुर कर्मियों की सराहना करता हूं। सबसे चुनौतीपूर्ण आपात स्थितियों में उनकी अद्वितीय बहादुरी और अथक प्रयास वीरता की सच्ची भावना को प्रदर्शित करते हैं।
पीएम ने आगे कहा एनडीआरएफ के जवान उम्मीद और राहत लाने के लिए आपदाओं के खतरों का जोखिम उठाते हैं। ये न केवल जीवन बचाते हैं बल्कि मानवता का सर्वोत्तम उदाहरण पेश करते हैं। आपदा प्रतिक्रिया और त्वरित काईवाई के प्रति इन जवानों की प्रतिबद्धता सराहनीय है।
बता दें प्रत्येक साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। साल 2006 में 'आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005' के अंतर्गत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी। आपदा की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से एनडीआरएफ की स्थापना 2006 में की गई।












Click it and Unblock the Notifications