छत्तीसगढ़: आज शाम होगी CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

CG Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यानी 31 जनवरी को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज शाम 5 बजे बुलाई गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है।

इस बैठक में महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। हालांकि, बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। साय सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है। खबर के मुताबिक, आज होने वाली ये बैठक इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि 5 फरवरी से विधानसभा सत्र की शुरूआत होने वाली है।

Vishnudev Sai

आज होने वाली इस बैठक में साय सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। इतना ही नहीं, कैबिनेट बैठक में मोदी की गारंटी पत्र को पूरा करने की चर्चा होगी और बजट 2024-25 को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। जनहित से जुड़े बाकी मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+