छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव ने बरगढ़ में किया रोड शो, कहा- ओडिशा में बदलाव की बयार है

Odisha News: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ओड़िसा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को उन्होंने ओडिशा के बंदबहाल अंतर्गत लोकसभा बरगढ़ में रोड शो कर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित, विधानसभा प्रत्याशी, सुरेश पुजारी के पक्ष में प्रचार किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

इस दौरान किरण सिंह देव ने कहा ओडिशा के संसाधनों पर केवल ओडिशा के लोगों का अधिकार होना चाहिए। जबकि पटनायक सरकार पिछले कई सालों से मूल ओडिशा वासियों को छल रही है। किरण सिंह देव ने कहा जहां जहां भाजपा की सरकार बनती है 10 दिनों के भीतर भाजपा मोदी की गारंटी पूरे करती है। मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इसलिए अधिक से अधिक वोट भाजपा को देकर जिताने की बात कही।

cg news

वहीं सह प्रभारी एवं भाजपा उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा भाजपा केवल पार्टी नही बल्कि देशभक्तों की टोली है जो देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए अंत्योदय के लिए दिन-रात मेहनत करती है। भाजपा की सरकार जहां भी बनी है वहां विकास का नया स्तर लोगों ने देखा है।

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र आज विकास के अगले दौर में प्रवेश कर चुके है जबकि बीजेडी एक ऐसी भ्रष्ट राजनीति पार्टी है,जो केवल एक परिवार के विकास की बात करती है और लगातार ढाई दशकों तक ओडिशा के लोगों का शोषण कर रही है। जनता इस बार इन्हे सबक सिखाने जा रही है एवं भाजपा को जिताने जा रही है। इस रैली में प्रभारी विजय तोमर,प्रत्याशी सुरेश पुजारी, पूर्व सांसद प्रभात सिंह देव, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें विष्णु देव सरकार इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का करेगी आयोजन, सीएम बोले- होगा औद्योगिक विकास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+