विष्णु देव सरकार इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का करेगी आयोजन, सीएम बोले- होगा औद्योगिक विकास
Chhattisgarh News: लोकतंत्र का महा पर्व चल रहा है। जनता अपनी सरकार चुनने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
सीएम विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास के लिए कई नई योजनाओं पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान संपन्न हो चुके हैं। बीजेपी ने सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया है। सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि 11 की 11 लोकसभा सीट हमारे खाते में आ गई है। बस ऐलान होना बाकी है।
वही, इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है। चार चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान होना बाकी है। आखिरी मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications