छत्तीसगढ़ में कितने मतदाता लेंगे लोकसभा चुनाव में हिस्सा, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी
Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव की घोषणा होते देश में आचार संहिता लागू हो गई है। छत्तीसगढ़ की उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों पर तैयारियों से लेकर मतदाताओं की संख्या और संवेदनशील केंद्रों को लेकर जानकारी दी।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में 1 लाख 20 हजार 92 मतदाता और बढ़ गए हैं। विधानसभा चुनाव 2023 से अब तक राज्य के मतदाताओं की संख्या में 0.6% की वृद्धि हुई है। वहीं लोकसभा चुनाव 2019 से मतदाताओं की संख्या में 15 लाख 14 हजार 13 (7.96%) की बढ़ोत्तरी हुई है।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कुल मतदाताओं की तादाद 2 करोड़ 5 लाख 13 हजार 2 सौ 52 है जिनमें से 1 करोड़ 1 लाख 80 हजार 4 सौ 5 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 3 लाख 32 हजार 1 सौ पंद्रह महिला वोटर पंजीकृत हैं।
वहीं छत्तीसगढ़ में 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कुल वोटरों की संख्या 2,855है, जो लोकसभा चुनाव में 2024 अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। वहीं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की तादाद 82 हजार 476 है।
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा सीटों पर कुल 24229 वोटिंग केंद्र होंगे। इसमें 24109 मूल मतदान केंद्र और 120 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं कुल 20951 मतदान केंद्र लोकेशन हैं, जिसमे से 3221 शहरी क्षेत्र में और 17730 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं।
वहीं संवेदनशील वोटिंग केंद्रों पर वोटिंग के दौरान सख्त निगरानी की जाएगी। मतदान केंद्रों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में संवेदनशील केंद्र की संख्या 109 है, जबकि क्रिटिकल केंद्र की तादाद 1726 है। वहीं 518 पहुंच विहीन मतदान केंद्र है।
ज्ञात हो कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र के लिए सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य में कुल 11 लोकसभा सीटों में से 6 लोकसभा सीट अनारक्षित, 4 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिज़र्व है। वहीं 1 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए रिज़र्व है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एलान, रामनवमी पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications