Chhattisgarh: भाजपा ने किया बुद्धिजीवी सम्मलेन का आयोजन, विनोद तावड़े ने रखा मोदी सरकार के 10 सालों का ब्योरा
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार 2 मई को भाजपा ने बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया। महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से व्यापारी, सीए, डॉक्टर, वकील, अर्थशास्त्री, कलाकार, प्रोफेसर, शिक्षक, पूर्व अधिकारी, सेना के जवान, सामाजिक संस्थानों के प्रमुख लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े थे,वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की ।
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सम्मेलन में यूपीए सरकार एवं मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यों की तुलना करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में विकास नए आयाम गढ़े है। यूपीए सरकार में 10 वर्षों में कुल कर संग्रह लगभग 68 लाख करोड़ थी,जबकि मोदी सरकार के 10 वर्षों में लगभग 215 लाख करोड़ हैं। यूपीए सरकार के 10 वर्षों में औसत मंहगाई दर 8 प्रतिशत, मोदी सरकार के कोविड की चुनौती के बावजूद 5 प्रतिशत रही।

यूपीए सरकार में धान की एमएसपी 1310 रु प्रति क्विंटल, जो मोदी सरकार में बढ़कर 2183 प्रति क्विंटल हो गया। कांग्रेस सरकार में एमएसपी पर दालों की खरीद 1.52 एमएलटी, मोदी सरकार में 82.21 एमएलटी यानि 54 गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के अंतिम बजट का आकार 16 लाख करोड़, मोदी सरकार के अंतिम बजट का आकार 48 लाख करोड़, यानि बजट में तीन गुना की वृद्धि हुई। यूपीए सरकार ने 10 वर्षों में राज्यों को दिए 33 लाख करोड़, मोदी सरकार ने दिए 129 लाख करोड़, मोदी सरकार में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि यूपीए सरकार में किसानों को धान खरीदी पर कुल भुगतान 4.4 लाख करोड़, मोदी सरकार में 12.18 लाख करोड़ रुपए भुगतान किया। कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में औसत जीडीपी 6.81 प्रतिशत, मोदी सरकार में 7.13 प्रतिशत कोविड के वर्ष को छोड़कर रही। मोदी सरकार में विश्वविद्यालयो की संख्या 723 से 1113, आईआईटी की संख्या 16 से 23 आईआईएम की संख्या 13 से 20 हुई। यूपीए सरकार में 10 वर्षों के कुल पूंजीगत व्यय 12 लाख करोड़, मोदी सरकार के 10 वर्षों में 44 लाख करोड़ लगभग तीन गुना की वृद्धि है । यूपीए सरकार के 10 वर्षाे में निर्यात 99 लाख करोड़ रुपए था, मोदी सरकार के 10 वर्षों में निर्यात 235 लाख करोड़ रुपए। यूपीए सरकार में एमएसपी पर गेहूं खरीद पर किसानों को कुल भुगतान 2.2 लाख करोड़, मोदी सरकार में 5.4 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। यूपीए के 55 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग 91,287 किमी बनी, मोदी सरकार के 10 वर्षों में 146,145 किमी 10 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 54,858 किमी की वृद्धि हुई। कांग्रेस सरकार की तुलना में मोदी सरकार में सड़क निर्माण की गति 12 किलोमीटर प्रतिदिन से बढ़कर 42.03 किमी हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि कांग्रेस सरकार में विदेशी निवेश 304 बिलियन डॉलर से थी, जो मोदी सरकार में बढ़कर 629 डॉलर रिकार्ड स्तर पर पहुंचा। कांग्रेस सरकार की तुलना में हवाई अड्डे मोदी सरकार में 74 से 148 हुए हैं है । कांग्रेस सरकार में रक्षा निर्यात जो शून्य के स्तर पर था मोदी सरकार में वर्ष 2022-23 में रक्षा निर्यात ने 16 हजार करोड़ रूपए के रिकॉर्ड स्तर को छुआ। मोदी सरकार में रेलवे लाइन निर्माण 1900 किमी से 9000 किलोमीटर एवं रेलवे लाइन विद्युतीकरण की 3 हजार किमी से 28 हजार किलोमीटर हुआ। कांग्रेस सरकार में 7 लाख रुपए की आय पर लगने वाला लगभग 70 हजार का टैक्स मोदी सरकार में शून्य हुआ है ।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मोदी सरकार 3.0 में आगामी कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा कि विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिसके अंतर्गत 1,300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास करेंगे। आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार करेंगे। विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार किया जाएगा एवं मेट्रो नेटवर्क का विस्तार करेंगे। पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं। हम इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करेंगे।
यह भी पढ़ें मोदी सरकार बनने वाली है, नक्सलवाद को खत्म होना ही है, छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications